स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बुधवार को लिंगानुपात मे सुधार के दृष्टिगत वीडियों कान्फ्रेंसिग की।
अम्बाला:अशोक शर्मा
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बुधवार को लिंगानुपात मे सुधार के दृष्टिगत वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से सभी उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की एक राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलेंवार लिंगानुपात की विस्तार से समीक्षा की तथा लिंगानुपात में सुधार लाने के साथ-साथ कन्या भू्रण हत्या पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिंगानुपात की जिलेवार विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि लिंगानुपात की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए सभी अधिकारी लिंगानुपात मे सुधार को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में पुरी तत्परता व मुश्तैदी के साथ कार्य करें और जहां पर भी कन्या भू्रण हत्या जैसी गतिविधि नजर आती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाएं।
बैठक के दौरान, अतिरिक्त उपायुक्त डा0 ब्रहमजीत सिंह ने एसीएस को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अंबाला में लिंगानुपात वर्ष-2024 में 1000 लडक़ों के पीेछे लडकियों की संख्या 913 व वर्ष- अप्रैल 2025 तक 906 है। उन्होंने कहा कि वीसी में जो दिशा- निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत लिंगानुपात में सुधार हेतु सभी कार्य पुरी मुश्तैदी से किए जाएंगे।
वीसी के उपरांत एडीसी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी एसएमओ इंचार्ज को निर्देश दिए कि जिन गांवों में लिंगानुपात कम है, ऐसे गांवो व कस्बों मे जाकर नियमित रूप से निरिक्षण करें, आमजन को जागरूक करें। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, संरपंचो, एएनएम, आशा वर्कर और आंगनवाडी वर्करो की लिंगानुपात में सुधार लाने के दृष्टिगत भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे भी नियमित रूप से मैडिकल दुकानों की चैकिंग करें और जहां पर भी एमटीपी किट की बिक्री या अन्य कोई गतिविधि है उस पर नजर रखते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने सिविल सर्जन अंबाला को भी निर्देश दिए कि वे भी स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करें कि लडक़ा-लडक़ी में किसी प्रकार का कोई भेद नहीं समझना चाहिए। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे आकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटी बचाओ बेटी बढाओ के अभियान के तहत जागरूक किया जाए। उन्होंने संम्बंधित अधिकारी को पीएनडीटी सेंटर नियमित मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, जिला आयुष अधिकारी डा0 शशीकांत शर्मा, पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 विपिन भण्डारी के साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद र




