पुलिस अधीक्षक ने लेहड़ा मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
March 30th, 2025 | Post by :- | 108 Views
महराजगंज (एके जायसवाल), प्रसिद्ध लेहड़ा माता मंदिर पर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने दोपहर बाद लेहड़ा मंदिर परिसर पहुंच कर मंदिर में दर्शन किया।
मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।