बृजमनगंज में बालाजी धाम हांसी के दिव्य दरबार में पहुंचे पूर्व विधायक अमन मणि
March 30th, 2025 | Post by :- | 108 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), नगर पंचायत बृजमनगंज के महात्मा गांधी इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय दिव्य दरबार में शनिवार को शाम महंत ने मनुष्य के शरीर से संकटों के निवारण के बारे में बताया।

बालाजी धाम हांसी के महंत दिनेश पूरी कहा कि स्मरण मात्र से ही मनुष्य जीवन के संकट दूर हो जाते है।

नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि ने पहुंच कर महंत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दिलीप चौधरी, सभासद जेपी गौंड, अनूप चौरसिया, मनोज जायसवाल, आशीष जायसवाल, अजय शंकर सिंह, दीवान चंद, रूपनारायण जायसवाल, डा. दीपक जायसवाल, रामकुमार कसौधन, राजन चौरसिया, अजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।