18 शिकायतकर्ताओं ने थाना में पहुंचकर रखी अपनी बात, सभी शिकायतों का किया निपटारा
सामाजिक व्यक्तियों ने दिए सुझाव, जनता दरबार निरंतर जारी रहेगा ।
कुरुक्षेत्र 13 नवंबर ( सुरेश पाल ) । कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को गहराई से समझने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से विशेष जनता दरबार की मुहिम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक किसी एक थाना में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतें और समस्या सुनते हैं। इसी कड़ी में दिनांक 13 नवम्बर 26 को पुलिस का जनता दरबार थाना कृष्णा गेट में लगाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना है, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं हो पा पाता, या जो लोग अपनी बात रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। जनता दरबार में थाना एरिया के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्र मोहन ने थाना परिसर में आमजन की शिकायतें सुनी। पुलिस अधीक्षक ने मौका पर शिकायतों का निपटारा किया तथा थाना प्रभारी और अनुसन्धान अधिकारियों को कारवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई और रिकॉर्ड रखने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग ली तथा शिकायतों और केसों की समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से बहुउद्देशीय कार्यक्रम है। इसके तहत न केवल आम जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं, बल्कि थाने की कार्यशैली, दैनिक कामकाज और पेंडिंग मामलों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि थाना कृष्णा गेट में जनता दरबार में करीब 18 शिकायतकर्ता आए सभी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और काफी लोग इससे संतुष्ट भी दिखे। जिनके अंदर कार्रवाई पेंडिंग थी उनको जल्द कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस किसी अगर कर्मचारी की उसमें लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी हम कार्रवाई करतेहैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामले आपसी झगड़ा व पैसोंके लेनेदेन से संबंधित पाए गए, उसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग भी ली गई। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जनता के प्रति अपनी जो है छवि को भी सुधारा जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। कुछ जगहों पर सुधार की ज़रूरत है जिन पर सुधार भी किया जाएगा। थाना परिसर का निरिक्षण किया गया तथा साफ-सफाई सम्बन्धी निर्देश दिए गए।
सामाजिक व्यक्तियों ने दिए सुझाव
जनता दरबार के दौरान शहर एरिया के मौजिज व्यक्तियों ने शहर के तंग रास्तों पर वनवे (एक तरफा रास्ता) करने की अपील की। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम एक बार ट्रायल के तौर पर करके देखेंगे यदि अच्छा फीडबैक आता है तो उसे नियमित लागू किया जायगा। इसके साथ ही मौजिज व्यक्तियों ने गर्ल्स स्कूल के आसपास पुलिस गस्त बढ़ाने का सुझाव दिया। मौजिज व्यक्तियों ने ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों का सामान रखने के लिए क्लॉक रूम ( सामान जमा घर) बनाने का भी सुझाव दिया ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने सुझावों के सम्बन्ध में जल्द कारवाई करने के आश्वाशन दिया।
जनता दरबार निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर रोज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमजन की शिकायतें सुनी जाती हैं। इसके अलावा किसी एक थाना में जनता दरबार लगाकर शिकायतें सुनी जाती है ताकि पीड़ित और अनुसन्धान अधिकारी को आमने सामने किए जा सके और शिकायतों का निपटान हो सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से बहुउद्देशीय कार्यक्रम है। इसके तहत न केवल आम जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं, बल्कि थाने की कार्यशैली, दैनिक कामकाज और पेंडिंग मामलों का गहन निरीक्षण किया जाता है। जनता की शिकायत का मौके पर समाधान करना है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

