छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ा रही पुलिस, छात्राओं को दी जा रही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग । सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल उमरी में छात्राओं को किया जागरूक
November 13th, 2026 | Post by :- | 14 Views

सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल उमरी में छात्राओं को किया जागरूक

कुरुक्षेत्र 13 नवंबर ( सुरेश पाल )  ।          पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्वारा स्कूली/कॉलेज छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों को जानकारी देने तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा करने के तरीके बताए जा रहे हैं।

जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 नवम्बर 26 को सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल मुंडा खेडा में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी गई। सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को बताया कि आत्मविश्वास और सतर्कता से कई प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस टीम ने छात्राओं को प्रैक्टिकल तरीके से पकड़ से छूटने, हमलावर से बचाव करने और तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत अपने परिजनों, अध्यापकों या पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की कांस्टेबल हरजीत ने कहा कि आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें ताकि जरुरत पड़ने पर  आपको पुलिस मदद मिल सके। छात्राओं को बताया गया की महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।