दुसरे चरण मे मल्लिकार्जुन खड़गे व अखिलेश यादव से मिलेगा महासभा -ध्रुवचंद जायसवाल
November 13th, 2026 | Post by :- | 19 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), दुसरे चरण मे इंडिया महागठबंधन के वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा सपा व कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी सहित व वरिष्ठ पदाधिकारियों से महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सहित कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली एवं लखनऊ जाकर मिलकर उत्तर प्रदेश मे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ के संम्बध में चर्चा हेतु महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं से महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित मिलने का कार्यक्रम दुसरे चरण की तय सीमा 17 नवम्वर से 17 दिसम्वर 2026 तक है।

सर्वप्रथम लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय एवं लखनऊ स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय मे जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। शीघ्र ही महासभा का एक छोटा सा प्रतिनिधिमंडल सपा एवं कांग्रेस के कार्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर मुलाकात के संबंध में वार्ता की जायेगी | उक्त ब्यान अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी किया है।
ध्रुवचन्द जायसवाल ने स्मरण कराते हुए कहा कि महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झारीवाल जयपुर राजस्थान जी के सुझाव पर महासभा ने यूपी के 2027 के विधानसभा चुनाव मे महासभा ने वैश्य समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने की रणनीति बनाई है। स्मरण रहे कि 403 विधानसभा सीट मे 90 सीटें वैश्य बाहुल्य है। यूपी मे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव मे वैश्य बाहुल्य सीटो पर वैश्य प्रत्याशी ही देने के लिए वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराने का प्रयास करेगा। पूर्वांचल के वैश्य बाहुल्य 62 सीटों पर पिछड़े वैश्य बड़ी संख्या मे निवास करते है। एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंड की बाकी वैश्य बाहुल्य 28 सीटो पर वैश्य की संख्या निर्णायक भूमिका में निवास करते हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव मे पूर्वांचल के वैश्य बाहुल्य 62 सीटों एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड बाकी 28 सीटों पर वैश्य समाज के लोगों की चुनाव लड़ने की पूरी संभावनाओं की सूचना मिल रही है महासभा समर्थन देने के लिए तैयार है।
द्वितीय चरण में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से व्यक्तिगत रूप से महासभा अपने विचारों और सुझावों को साझा करते हुए विचार विमर्श कर खासकर पिछड़े वैश्य समाज के हित मे राजनैतिक हिस्सेदारी/भागीदारी मिलने के लिए एतिहासिक ठोस निर्णय लिया जायेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।