मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में मिला महिला का शव, कमरे में मिला व्यक्ति का शव
November 8th, 2026 | Post by :- | 19 Views
मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में मिला महिला का शव, कमरे में मिला व्यक्ति का शव

मनाली के अलेऊ गांव में एक ही घर में एक महिला और एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला का शव घर के पीछे चेरी के पेड़ के नीचे मिला, पेड़ पर रस्सी बंधी मिली और गले पर निशान थे। उसी घर के कमरे में दूसरे व्यक्ति का शव गद्दे पर मिला।

परिवार के सभी लोग कटराईं में एक सगाई समारोह में गए हुए थे। जब शाम को लौटे तो दोनों मृत मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मनाली भेजा है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।