लांझणी के लिए शीघ्र शुरू होगी बस सेवा, केवल सिंह पठानिया
October 7th, 2026 | Post by :- | 11 Views
शाहपुर, 7 अक्तूबरः शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को पंचायत घर की भूमि विभाग के नाम करने संबंधी सभी औपचारिकताएं एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त फुटब्रिज को शीघ्र ठीक करने के आदेश दिए ।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री पठानिया ने कहा कि लांझणी क्षेत्र के लोगों की आवागमन संबंधी समस्या को देखते हुए शीघ्र ही सुबह और शाम बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग को आवश्यक निर्देश देते हुए लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाने को कहा।
ग्राम पंचायत प्रधान वनीता देवी ने लांझणी पहुंचने पर विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र की सड़क, रास्तों तथा बस सेवा से संबंधित विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू तथा पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, बीडीसी रक्षा देवी, उपप्रधान नानक, वार्ड सदस्य विमला, शशि, सीमा देवी, सरला देवी, रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।