आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को दी गई  स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी
September 29th, 2026 | Post by :- | 15 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मैनपुर विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है आज मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खरीपथरा, छैलडोंगरी, जांगड़ा, तुहामेटा, तेतलखुंटी, भेजीपदर, कुचेंगा, छोटेगोबरा, भैसमुंडी, सागड़ा एवं सरगीगुड़ा के 51 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की मितानिनों तथा श्रम विभाग के कर्मचारियों ने उपस्थित महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं जिसमें महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई तथा आदर्श पोषण आहार का प्रदर्शन भी किया गया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सहभागिता पूर्ण और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलकूद एवं सामूहिक गतिविधियां आयोजित की गईं इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई उन्हें मातृत्व, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को भी सम्मानित किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।