युवाओं से करेंगे संवाद,स्वच्छ्ता सेवा कार्यक्रम में होंगे शामिल:- श्रवण सिंह बगड़ी
September 25th, 2026 | Post by :- | 18 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितम्बर को जयपुर आएंगे, वे निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के अवसर पर आयोजित पार्टी के विजयी पार्षदों, जन प्रतिनिधियों के स्वागत अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को प्रातः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान में प्रातः 7.30 बजे अल्बर्ट हॉल, जयपुर में आयोजित स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में रहेंगे। उन्होंने बताया कि एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती भी उस दिन है। इस अवसर पर बगरू के गांव दादिया में प्रातः 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती पर विशाल कार्यक्रम होगा इस कार्यक्रम में हाल ही में सम्पन्न नगर निकाय चुनाव में विजयी हुए भाजपा पार्षद तथा प्रत्याशी रहे हैं उनका स्वागत समारोह रखा जाएगा। इस समारोह में जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित 50 हजार कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इस समारोह कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सम्बोधित करेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।