महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज सीएचसी पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट मुरलीधर पांडेय के सेवा निवृत्त होने पर सोमवार को सीएचसी के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डा. सुशील कुमार गुप्ता व समस्त अस्पताल कर्मचारियों ने चीफ फार्मासिस्ट के सेवा निवृत्त होने पर उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
अधीक्षक ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। चीफ फार्मासिस्ट ने अपनी नौकरी की अंतिम सात वर्ष बृजमनगंज सीएचसी में सेवा दिया। इतने वर्षों तक साथ कार्य करते हुए परिवार की तरह जुड़ाव हो जाता है और सेवा निवृत्त होने पर बिछड़ना जरूर कष्टदाई होता है।
सेवा निवृत्त चीफ फार्मासिस्ट मुरलीधर पांडेय ने कहा कि 37 वर्ष के सेवा काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग परिवार की तरह लगने लगा था। लेकिन उनसे बिछड़ना सुख और दुख का संगम लग रहा है। कार्यक्रम का संचालन बीसीपीएम विनोद कुमार ने किया।
इस अवसर पर डा. निरंजन अग्रहरी, डा. गिरीश चंद्र गुप्ता, डा. आफरीन, डा. सुधीर पांडेय, डा आदित्य कुमार, फार्मासिस्ट राजेश त्रिपाठी, बीपीएम गणेश सिंह, देवेंद्र कन्नौजिया, अनवर हुसैन, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रतिमा त्रिपाठी, शोभा, तुलसी, संध्या, पुष्पा, मनोरमा, विनीता, सुमना दुबे, रागिनी सिंह, सोनिका सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


