(अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई) सीएसटी यूनिट की 3 स्पा सेंटरों पर रेड, युवक-युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस थाना चित्रकूट को किया सुपुर्द
September 20th, 2026 | Post by :- | 12 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल एवं विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओम प्रकाश के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएसटी यूनिट ने शनिवार को शहर के 3 स्पा सेंटरों पर रेड की कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद युवक-युवतियों एवं अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की।
*तीन स्पा सेंटरों पर पहुंची टीम*
सीइसटी यूनिट द्वारा जयपुर के सोनाक्षी वाइट लोटस स्पा सेंटर, रेड रोज स्पा सेंटर तथा लकी स्टार थाई स्पा पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटरों में मौजूद युवक-युवतियों एवं ग्राहकों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मौके की परिस्थितियों के आधार पर कुछ व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर अग्रिम कार्रवाई के पुलिस थाना चित्रकूट पर जारी है।
कार्रवाई के दौरान सोनाक्षी वाइट लोटस स्पा सेंटर, रेड रोज स्पा सेंटर तथा लकी स्टार थाई स्पा में पकड़ेगये कुल 10 युवतियों एवं 5 युवकों कुल 15 व्यक्तियों के अनैतिक कार्यो
में संलिप्त होने की संदिग्धता होने पर अग्रिम कार्यवाही चित्रकूट थाने पर जारी है।
जयपुर पुलिस द्वारा शहर में संचालित स्पा सेंटरों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की विभिन्न इकाइयों द्वारा सूचना निगरानी कर औचक कार्रवाई के माध्यम से ऐसे स्थानों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।