बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति का 18वां विशाल जागरण आज
September 19th, 2026 | Post by :- | 13 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्री बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति वार्ड नंबर 5, गजसिंहपुर की ओर से 18वें विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के अनुसार 20 सितम्बर रविवार को रात्रि 9:15 बजे विशाल जागरण होगा। इस जागरण में मुख्य कलाकार हरजीत कामरा बाबा रामदेव जी की महिमा का गुणगान करेंगे। उनके साथ सहयोगी कलाकार राहुल भाटी भी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजन के दौरान भजन संध्या के साथ आकर्षक दरबार, इत्र वर्षा तथा पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्रद्धालु बाबा के भजनों का आनंद लेने के साथ-साथ भव्य धार्मिक सजावट और पुष्प व इत्र वर्षा का अलौकिक अनुभव कर सकेंगे। कार्यक्रम की अगली कड़ी में 21 सितम्बर सोमवार को प्रातः 10:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वंय बाबा रामदेव जी महाराज, रुणेचा धाम (रामदेवरा) विराजमान रहेंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित जागरण में पहुंचकर बाबा के भजनों का श्रवण करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।