बृजमनगंज में धूम धाम से विसर्जन हुई भगवान गणेश की प्रतिमा
September 19th, 2026
| Post by :- Ashish Jaiswal UP
| 58 Views
महराजगंज (एके जायसवाल), नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का शनिवार शाम को धूम धाम से नगर भ्रमण के बाद विसर्जन किया गया।
गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण के लिए शोभा यात्रा निकाला गया। कोल्हुई तिराहा पर सभी स्थानों की प्रतिमा एकत्र होने के बाद कतार में विसर्जन यात्रा निकाली गई।
जिसमे गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नगर गूंज उठा। डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर युवाओं ने जयकारा लगाते हुए नृत्य भी किया। विसर्जन यात्रा कोल्हुई तिराहे से निकल कर रेलवे स्टेशन चौराहा, सहजनवा बाबू मार्ग, गल्ला मंडी, कालेज रोड होते हुए वार्ड नंबर 12 शहीद स्मारक नगर स्थित शिवालय तालाब पहुंचा।
जहां पर गणेश जी की आरती के बाद विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा के दौरान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर धनंजय जायसवाल, आर्यन, शिवा, ब्रह्मा, अमन, अंकित, अंश, राहुल, शिवम, कान्हा, मृत्युंजय सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


