महराजगंज (एके जायसवाल), कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेरा कला गांव में दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों द्वारा नवविवाहिता को प्रताड़ित कर मारने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मृतका का डेढ़ माह नवजात बच्चा भी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भरसी, पोस्ट बघेली, थाना मोहाना, जिला सिद्धार्थनगर निवासी कृष्ण बहादुर सिंह सिंह ने अपनी बेटी अंकिता उम्र 26 वर्ष की शादी 08 मई 2025 को दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ अंशु पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह निवासी मुंडेरा कला, थाना कोतवाली के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ अंशु, ससुर हरिकेश बहादुर सिंह और सास पूनम सिंह दहेज में कार की मांग को लेकर अंकिता को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। 18 सितंबर 2026 की शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच अंकिता ने अपनी मां सुमन सिंह को फोन कर बताया कि पति, सास और ससुर उसे काफी प्रताड़ित कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन रात करीब 11 बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि अंकिता की मृत्यु हो गई है और उसका शव जिला अस्पताल महराजगंज में है। सूचना पर मायके वाले रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


