आहट चुनाव की हुई, तो याद आई अवध की चौखट, पाँच साल बाद जागने लगा नेता जी का ‘देवतुल्य’ प्रेम
September 15th, 2026
| Post by :- Vikrant Sharma UP
| 15 Views
-
पीलीभीत.।विधानसभा चुनाव करीब आते ही जनपद का सियासी पारा चढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री व शहर विधायक संजय सिंह गंगवार अचानक देहात इलाकों में खासे सक्रिय हो गए हैं। पिछले पांच सालों से जिन ग्रामीण अंचलों में उनका जाना कम ही रहता था, वहां अब रोजाना उनके काफिले की धमक सुनाई दे रही है।
चुनावी दस्तक होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह, मुंडन, मुआयने से लेकर शोक-संवेदना व्यक्त करने तक के लिए राज्यमंत्री हर चौखट पर खुद पहुँचकर ‘देवतुल्य जनता’ से पुराने रिश्तों की दुहाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों व राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पांच साल की दूरी के बाद अचानक जगा यह जन-प्रेम शुद्ध रूप से चुनावी फील्डिंग का हिस्सा है। विपक्षी दलों ने भी इसे सीधा चुनावी हथकंडा बताया है। अब देखना यह होगा कि ऐन चुनाव के मुहाने पर जनता के बीच बढ़ी यह हाजिरी वोट बैंक में तब्दील हो पाती है या मतदाता अपना नया गणित तय करते हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


