ज्योतिष एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा को मिला ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड
September 14th, 2026 | Post by :- | 16 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । वैदिक ज्योतिष, लाल किताब विशेषज्ञ और प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा को ज्योतिष तथा लाल किताब के क्षेत्र में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ (उत्कृष्टता पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पंडित वेणी माधव गोस्वामी जी की स्मृति में प्रदान किया गया। भारतीय वैदिक संस्कृति और ज्योतिष-वास्तु पर आयोजित 6ठां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन डॉ. शर्मा को इस सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष और वैदिक विज्ञान के संरक्षण व प्रचार-प्रसार में उनके अभूतपूर्व कार्य की सराहना की गई। यह पुरस्कार ए.आई.एफ.ए.एस. (ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर्स सोसाइटीज / अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ) के चेयरमैन डॉ. अरुण बंसल, जे.आई.आर.आई. के डॉ. राकेश डागर, ‘लाल धागे वाले’ जय प्रकाश जी, ए.बी.जे.एस.एस. के पंडित त्रिभुकांत गोस्वामी और बृजभूषण जी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने पर डॉ. राजेश शर्मा को शुभचिंतकों,ज्योतिषियों और चिकित्सकों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।