नदी कटान व बदहाली का जायजा लेने बेहरी गांव पहुंचे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, प्रशासन पर गंभीर आरोप
September 9th, 2026 | Post by :- | 20 Views

पीलीभीत। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेहरी गांव में लगातार हो रहे नदी कटान और गांव की दुर्दशा का निरीक्षण करने बुधवार को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री को गांव में पसरी बदहाली और कटान से हो रहे नुकसान से रूबरू कराया।हाल ही में गांव की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक स्थानीय युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि, समाधान निकालने के बजाय प्रशासन ने उल्टे विरोध दर्ज कराने वाले युवक के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया।पीड़ित युवक का आरोप है कि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के इशारे पर उसके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अपनी जायज मांगों को उठाने वाले युवाओं की आवाज दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से युवक पर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने और बेहरी गांव में नदी कटान रोकने के लिए पक्के इंतजाम करने की मांग की है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।