सपा का बूथ स्तर पर जनसंपर्क पी.डी.ए के नारे के साथ यूसुफ ने भरी हुंकार
September 5th, 2026 | Post by :- | 19 Views

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार प्रदेश में चल रहे बूथ स्तर पर जनसम्पर्क एवं पी. डी.ए कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत जहनाबाद, ललौरीखेड़ा क्षेत्र में बूथ स्तर पर जनसंपर्क एवं पी.डी.ए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया तथा संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, नौजवानों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज़ अल्वी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पीलीभीत के पूर्व ज़िला महासचिव यूसुफ़ क़ादरी ने कहा कि “बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है और मजबूत बूथ ही जीत का आधार बनता है।
हमें हर बूथ और हर घर तक पहुंचकर समाजवादी पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पी.डी.ए के सम्मान, भागीदारी और अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

यूसुफ़ क़ादरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही हमारी ताकत है।
कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएं और बूथ को मजबूत करें, क्योंकि बूथ की मजबूती ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और आगामी चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता इम्तियाज अल्वी ने की काशीराम सरोज, श्यामा चरण गंगवार , शराफ़त यार खां,के के पाल, राशिद अल्वी ,मेहदी रजा,हरीश भासकर, अशफाक कुरैशी, हसन ख़ान , मोहसिन खां, तौहीद ख़ान, शायर अली,शंकर पासवान, क़ाहिद ख़ान, हसरत खाँ, जगपाल गुप्ता, अरशद ताहिर,फ़ैज अहमद , इमरान क़ादरी, मुन्ने अंसारी, शारिक ख़ान, हाशिम खाँ,एडवोकेट आजाद शकील ख़ान , शादिद भाई, छिद्दू बक्स, केवल राम, देवी सिंह, पवन गंगवार, झजन लाल वर्मा, इमरान मंसूरी, इमरान ख़ान, शमीम ख़ान, थान सिंह, एडवोकेट नाज़िम , सिराज मंसूरी, डा यासीन , आक़िल खाँ, शफीक खाँ, हाफिज तालिब, यमीन, हनीफ़, मुसरत, आरिफ़, रिज़वान, उस्मान , कार्यक्रम का आयोजन असफाक कुरैशी ने किया

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।