धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद गुरुद्वारा का 12 वां वार्षिक समागम आज से
September 4th, 2026 | Post by :- | 16 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्थानीय वार्ड 10 में स्थित धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद गुरुद्वारा का 12वां वार्षिक समागम आज से शुरू हो रहा है। इस समागम में श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठ भोग व कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा इसकी तैयारियां प्रबंधक समिति द्वारा पूरी की जा चुकी हैं गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार चमकौर सिंह ने बताया कि 4 सितंबर शुक्रवार को सुबह श्री गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू होगा और 5 सितंबर शनिवार रात्रि कीर्तन दीवान का आयोजन होगा और 6 सितंबर रविवार को सुबह अखंड पाठ का भोग व 3 बजे तक कीर्तन दीवान सजेगा तीनो दिन गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा इस समागम से पूर्व 20 अगस्त से गुरूद्वारा में लड़ीवार अखंड पाठ शुरू हो गये है इस कीर्तन दीवान में रागी जत्था भाई जगतेश्वर सिंह पटियाला वाले व ज्ञानी हरजीत सिंह शाहाबाद मारकंडे वाले, रागी जत्था अमनदीप सिंह लुधियाना वाले तथा रागी जत्था भूपेन्द्र सिंह बाबा दीप सिंह जी शहीद गुरुद्वारा वाले गुरु महिमा का गुणगान कर संगतों को निहाल करेंगे। गौरतलब है कि इस गुरूद्वारा का यह वार्षिक समागम प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़ चढ़कर सेवा कार्य में भाग लेते व गुरु महिमा का गुणगान सुनते है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।