*मनोज शर्मा चंडीगढ़*। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं महाराज अग्रसेन सेवा संगठन,मनी माजरा के चैयरमेन सतवीर गर्ग ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कठोर निंदा करते हुए आज चंडीगढ़ व्यापार मंडल द्वारा एक शांति कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
यह कैंडल मार्च मनीमाजरा बाबा गारमेंट से आरंभ होकर बाजार से होते हुए बाबा गारमेंट के नजदीक पुलिस बीट पर सपन्न हुआ
इस मार्च में महंत मनोज शर्मा,शास्त्री ब्रह्मण वेलफेयर सोसायटी के प्रधान रामेश्वर गिरी, जगतार सिंह जग्गा पूर्व डिप्टी मेयर , व्यापार मंडल के पदाधिकारी,स्थानीय व्यापारी सुभाष जैन, शुशील कुमार, बृजमोहन गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, श्याम लाल मोड, देवराज, श्याम सिंह, वसीम मोहम्मद, विशाल गुप्ता,प्रवीण मित्तल, सुशील शर्मा,नितिन कुमर,हेम गुप्ता, दयाल शरण बजरंग सिंगला,,आम नागरिक और युवा वर्ग अभिजीत सैनी, सुनील गर्ग,सरीता , गोरव गर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सतवीर गर्ग ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस हमले में शामिल आतंकियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और देश की एकता व अखंडता के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। गर्ग ने कहा कि पूरा व्यापारी वर्ग देश के साथ है और आतंकवाद के विरुद्ध खड़ा है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


