भाजपा सांसद अपने क्षेत्रों से वैश्यों को टिकट दिलाये वर्ना होंगे विरोध- ध्रुवचन्द जायसवाल
August 27th, 2026 | Post by :- | 19 Views

प्रयागराज (एके जायसवाल)। यूपी के 80 लोकसभा सीट मे 17 वैश्य बाहुल्य सीटें है 403 विधानसभा सीट मे 90 वैश्य बाहुल्य है 5 लोकसभा की ऐसी सीटें है जहाँ दो-दो विधानसभा की गोरखपुर एवं महराजगंज की सीटें है अधिकांश सीटें पूर्वांचल में है जहाँ पिछड़े वैश्यों की संख्या सर्वांधिक है पश्चिमी यूपी में सवर्ण वैश्यों की संख्या सर्वांधिक है।

पूर्वांचल के संसदीय सीट गोरखपुर महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, डुमरियागंज, बलरामपुर वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज सहित एक दर्जन सीटें हैं बाकी सीटें पश्चिमी यूपी के कानपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ एवं आगरा सहित अन्य सीटें है वैश्य बाहुल्य पर भाजपा के वर्तमान मा० सांसदों को अवगत कराते हुए कहना है कि आपके संसदीय सीटों के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें है उसमे से एक (1) विधानसभा सीट पर वैश्य को अनिवार्य रूप से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं यूपी नेतृत्व से अपने अपने स्तर से टिकट दिलाए आपके हित मे होगा अगर टिकट दिलाने में असमर्थ रहे तो 2029 के लोकसभा चुनाव में आपके विरुद्ध वैश्य प्रत्याशी चुनाव लडेंगे जो मा० सांसद वैश्य बाहुल्य सीट पर वैश्य प्रत्याशी को टिकट दिलाने मे सफल होंगे उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाना चाहता हूँ आपके लिए लोकसभा चुनावों मे तन-मन -धन के साथ वैश्य समाज एवं महासभा भी हर स्तर से समर्थन करने के लिए तैयार रहेगा है।

उक्त ब्यान अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी की। ध्रुवचन्द जायसवाल ने स्मरण कराते हुए कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व०चन्द्रभान गुप्ता जी के कार्यकाल के समय मे जो वैश्य विधायक की संख्या थी कई विधानसभाओं के चुनावों मे लगातार वैश्य विधायक की संख्या घट रही थी किन्तु 2022 के विधानसभा मे कुछ संख्या बढी़ थी मुख्य वजह आदरणीय स्वतंत्र देव सिंह जी थे 2021 मे महासभा के पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान वादा किया था कि इस बार आप लोगों की संख्या बढ़ेगी पहले के ब्यान मे विस्तार से वर्णन है।

2014 लोकसभा चुनाव से 2024 तक कई राज्यों मे एक भी टिकट नही मिला है इसलिये युवाओं एवं महिलाओं मे अपना हक लेने हेतु राजनैतिक जागरुकता आई है तथा तेज-गति से बढ़ रही है 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे/ रही है बडी संख्या मे अपने अपने दलो से टिकट भी मांग रहे/ रही है। कुछ युवाओं मे इतना जबरदस्त उत्साह है चुनाव लड़ने के लिए अपने प्रचार प्रसार मे जुट गये है युवाओं मे साहस,जज्बा, उमंग दिखाई दे रहा है वैश्य समाज राजनैतिक रुप से पहचान बनाने मे कामयाब होगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।