जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय जनता पार्टी की सम्भागवार बैठके 27, 28 व 29 अगस्त को जयपुर में होगी। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि निकाय चुनाव पर विचार विमर्श के लिए आगामी तीन दिनों में सात संभागों की बैठके होंगी। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग की बैठक होगी! वहीं 28 अगस्त को भरतपुर, कोटा और 29 अगस्त को जोधपुर व जयपुर संभाग की बैठकें होंगी। इन बैठकों में संभाग प्रभारी, संभाग सह प्रभारी, निगम चुनाव प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति, जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सांसद, सांसद प्रत्याशी 2024, विधायक और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी 2023 उपस्थित रहेंगे। बैठक में निकाय चुनाव की तैयारी पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह है और आम जनता में भी भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल है। पिछले 31 महीनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक लोक कल्याणकारी कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिणामकारी और परिवर्तनकारी 12 साल के सुशासन के साथ ही कार्यकर्ताओं की क्षेत्र में निरंतर सक्रियता का लाभ भी इन चुनाव में हमें मिलेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन में जिस प्रकार निकायों की दुर्दशा हुई, शहरी विकास के काम अवरोध हुए और आमजन प्रताड़ित हुआ उसको लेकर भी जनता में गहरा आक्रोश है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


