गजसिंहपुर.(यश कुमार)। आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर रविवार को गजसिंहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह बैंस, श्रीमती ज्योति सोनी, वीना नायक, अमरजीत कौर, निद्र कौर एवं रेणु ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश सचिव शंकर मेघवाल ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के मुद्दों पर काम कर रही है और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। बैठक में निकाय चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर नीतेश शर्मा पूर्व जिला सचिव ट्रेड विंग, किसान नेता निशान सिंह मान, दर्शन सिंह मल्ली, दुली राम, प्रेम कुमार, रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रताप सिंह, दीपक, बंटी, अमित कुमार, उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी नए सदस्यों को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


