यूनियन क्लब रायपुर की वार्षिक आम सभा संपन्न, गुरुचरण सिंह होरा लगातार एक बार फिर निर्विरोध बने अध्यक्ष
August 1st, 2026 | Post by :- | 16 Views
यूनियन क्लब रायपुर की वार्षिक आम सभा संपन्न, गुरुचरण सिंह होरा लगातार एक बार फिर निर्विरोध बने अध्यक्ष

✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

रायपुर_यूनियन क्लब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल मोतीबाग चौक में स्थापित है जो आजादी से पहले 1902 से अपनी सेवाएं दे रहा है इस ऐतिहासिक क्लब ने वक्त के साथ खुद को अपग्रेड किया आज इस क्लब में अतरराष्ट्रीय स्तर के खेल सुविधाएं हैं जिसमे प्रमुख तौर पर लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,स्वीमिंग पूल है इस क्लब में शारीरिक कसरत के लिए सर्वसुविधायुक्त जिम की भी व्यवस्था है आज शनिवार को जी एस भांबरा की अध्यक्षता में यूनियन क्लब की वार्षिक आम सभा सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई बैठक में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों ने भाग लिया बैठक में क्लब के विकास, वित्तीय व्यवस्था, भविष्य की योजनाओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान क्लब की लीज़ एवं एनओसी, लंबित सदस्यता शुल्क एवं बकायेदारों पर कार्रवाई, जीएसटी एवं कॉर्पोरेशन टैक्स का भुगतान, क्लब परिसर में मरम्मत एवं विकास कार्य, बार एवं रेस्टोरेंट के बेहतर संचालन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही क्लब के विकास में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया सभा में वर्ष 2026–31 के लिए यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई चुनाव अधिकारी समीर खान की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई गुरुचरण सिंह होरा को लगातार एक बार फिर यूनियन क्लब, रायपुर का अध्यक्ष चुना गया, वहीं डॉ अतुल शुक्ला को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी समीर खान के द्वारा सम्पन्न की गई। एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुचरण सिंह होरा ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे यूनियन क्लब परिवार का है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने क्लब के आधुनिकीकरण, बेहतर सुविधाओं के विस्तार और सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा तथा यूनियन क्लब को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शामिल करने के लिए पूरी कार्यकारिणी मिलकर कार्य करेगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों की लिस्टयूनियन क्लब, रायपुर (2026–31)अध्यक्ष – गुरुचरण सिंह होरा सचिव – डॉ अतुल शुक्ला उपाध्यक्ष विजय अग्रवालधर्मपाल कलशराज थौरानीसुरेश कुकरेजा संयुक्त सचिव नरेश चंद्र गुप्ता प्रकाश कलशगुरिंदर पाल सिंह जुनेजा तरणजीत सिंह होराकोषाध्यक्ष – चरणजीत सिंह ओबेरॉय कार्यकारिणी सदस्य अशोक खूबचंदानी रविंदर विंकी दत्ता मंशा मेंघानीप्रदीप मथानीराजेश वासवानीअभिजीत मिश्रा अब्बास अलीहरदीप हयरइसके अलावा एसोसिएट उपाध्यक्ष मनोज गंगवानीराजेश चतरथएसोसिएट संयुक्त सचिव अवतार जुनेजासुनील सुराणा किशोर खेतपालएसोसिएट कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कुमार बंछोर विजय विश्वकर्माऋषि राज सिंघानियाकल्याण सिंह ठाकुरचुनाव अधिकारी – समीर खानकार्यक्रम का मंच संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन डॉ अतुल शुक्ला ने किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।