पीएचडी की उपाधि मिलने पर शिक्षक मुरलीधर को किया गया सम्मानित
July 28th, 2026
| Post by :- Ashish Jaiswal UP
| 34 Views
महराजगंज (एके जायसवाल)। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज में डॉ. मुरलीधर जायसवाल द्वारा” वनटांगियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान शैक्षिक सुविधाओं का अध्ययन” शीर्षक पर प्रोफेसर किरण सिंह के कुशल निर्देशन में शोध उपाधि प्राप्त करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.अशोक भारतीय ने माला पहना कर तथा मिठाई खिला कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय हर शिक्षक और कर्मचारियों की सफलताओं के लिए प्रयासरत रहता है जिससे अध्यापकों की गुणवत्ता व कार्य क्षमता अच्छा हो सके उच्च शिक्षा में डॉक्टरेट के उपाधि प्राप्त करना एक सम्मानजनक स्थिति है।
कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय अध्ययन के साथ-साथ अध्यापकों की कुशलता के लिए उनके साथ तत्पर व सहयोग की भावना रखता है जिससे कर्मचारियों की योग्यता व क्षमता में वृद्धि हो सके हमारे महाविद्यालय में सभी अध्यापक योग्य हैं जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।
प्रबंधक व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मुरलीधर जायसवाल को पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई दी।
इस अवसर पर डा. अभिमन्यु शर्मा, डा. मुकुलेश्वरी गुप्ता, डा.लक्ष्मी मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, आयुष सिंह, डा. अखंड प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, डा.यशवंत सिंह, डा. प्रमोद चौरसिया, कमलेश प्रजापति, जमुना निषाद, अश्वनी सिंह, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, कमलेश यादव, अजय पांडेय, बैजनाथ चौरसिया, सुरेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


