जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस,पुलिस अधीक्षक, जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सिविल राईट्स, एएचटी राजस्थान जयपुर द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प से संबधित मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जागरूकता बढाने हेतु दिनांक 01.07.2026 से 29.07.2026 तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW श्री बृजमोहन मीणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महिला सुरक्षा संकल्प से संबधित मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जागरूकता बढाने हेतु दिनांक 15.07.2026 को जिले के समस्त पुलिस थानों के थानाधिकारी, बीट अधिकारी, बीट कानिस्टेबल, कालिका यूनिट में पदस्थापित महिला कानिस्टेबल, महिला पुलिस अधिकारी, सुरक्षा सखी द्वारा अपने अपने थाना इलाके में जाकर इलाके में निवासरत एकल बुजुर्ग महिलाओं, दंपतियों, स्लम एरिया एवं महिला श्रमिकों से उनके घर जाकर मुलाकात कर आपात स्थिति में सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी दी गई। सभी को वरिष्ठ जन संबंल योजना ‘senior’s not Alone‘ के बारे में जानकारी, नौकर एवं किरायेदार का सत्यापन इत्यादि के बारे में जानकारी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, राजकॉप ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाईन 1090, साइबर हेल्पलाईन 1930, इमरजेंसी हेल्पलाईन 112, साईबर सेफ्टी Do’s $ Don’ts, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला बीट अधिकारी स्कीम के बारे में जानकारी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, स्थानीय एनजीओ के साथ पुलिस अधिकारी के द्वारा गुड टच- बैड टच एवं महिलाओं से संबंधित कानूनो एवं योेजनाओं की जानकारी, वन स्टॉप सेन्टर, महिला सलाह सुरक्षा केन्द्र के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


