डॉ. मनोज जायसवाल जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाए गए
March 28th, 2025 | Post by :- | 6 Views

गोरखपुर (एके जायसवाल) अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा ने प्रसिद्ध गोरखपुर के फिजिशियन डॉ. मनोज जायसवाल, एमडी मेडिसिन को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाकर प्रदेश में समाज के युवाओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

डॉ मनोज जायसवाल का चयन बी-18, ग्रेटर कैलाश,दिल्ली में राजीव कुमार जायसवाल (बिहार) की अध्यक्षता में संस्था के विस्तार हेतु आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा ने पूरन चंद झरीवाल को राष्ट्रीय संरक्षक घोषित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक ने बताया कि समाज के वरिष्ठतम लोगों से विचार विमर्श करने के पश्चात राजीव कुमार जायसवाल, कटिहार को राष्ट्रीय अध्यक्ष, ध्रुवचन्द जायसवाल, गोरखपुर को राष्ट्रीय महासचिव, डा0 संजय जायसवाल, गोरखपुर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नरेश धानावत, अलवर को प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान घोषित किया गया एवं दिल्ली में संस्था के शीघ्र गठन हेतु एन. जायसवाल को दिल्ली प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, नागालैंड, मिजोरम, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित 11 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नामो की घोषणा कर दी जाएगी।

विदित हो कलवार सेवा समिति, बिहार द्वारा बीते नवंबर माह में आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती में निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में होने वाली बैठक में संस्था को अखिल भारतीय स्तर पर विस्तारित किया जाएगा,इसी क्रम में उक्त गठन कर समाज को सदृढ़ व संगठित करने का संकल्प लिया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।