विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महानगर द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण
June 6th, 2026 | Post by :- | 53 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर,कार्यालय गुलाब बाग पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण का एक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाकर इस पुनीत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। तथा उन्होंने बताया कि आज सभी बूथों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया। महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के चित्र पर मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया एवं बधाई दिया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक यादव,बृजेश चौरसिया,अनुपम गुप्ता एवं दिलीप साहनी रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, राहुल सिंह, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, अशोक जाटव, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, मधुप सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, रणंजय सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, कुशाग्र श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, अरविंद चौधरी, सुमित मिश्रा, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, अजय गुप्ता, प्रमील पाण्डेय, हीरा यादव, पंकज चतुर्वेदी, विनोद चौहान, अवधेश राय, किशन कनौजिया, नीरज जायसवाल , रविशंकर केसरी , अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।