जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधायक पुष्पेन्द्र सिंह, शत्रुघन गौतम, लक्ष्मण राम कलरू एवं छगन सिंह राजपुरोहित ने मुलाकात की। इस दौरान विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की प्रगति एवं जनभागीदारी से हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विषयों पर बातचीत की। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


