महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चल रहे अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में सोमवार को तीन टैक्टर ट्राली को जब्त करते हुए बृजमनगंज थाना में सुपुर्द किया गया।बृजमनगंज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सिकंदरपुर में मिट्टी खनन होते देख उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी की गाड़ी देखते ही खनन माफिया व चालक ट्राली से मिट्टी गिरा कर छोड़ फरार हो गए। मौके पर तीन टैक्टर ट्राली को उपजिलाधिकारी ने जब्त किया। जिसमें दो ट्राली खाली व एक में मिट्टी भरी हुई मिली। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध मिट्टी खनन करते हुए तीन ट्राली को जब्त कर थाना बृजमनगंज को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


