नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई (4 केन्टर सामान जब्त)
May 23rd, 2026 | Post by :- | 8 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में शुक्रवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में बरकत नगर, प्रधानमार्ग, एसएमएस अस्पताल गेट नं. 2 व 3, ट्रोमा सेन्टर, अजमेरी गेट सूचना केन्द्र, महाराजा काॅलेज के सामने से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई कर 4 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में बरकत नगर, प्रधानमार्ग, एसएमएस अस्पताल गेट नं. 2 व 3, ट्रोमा सेन्टर, अजमेरी गेट सूचना केन्द्र, महाराजा काॅलेज के सामने से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गौदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाते हुये पाबंद करवाया कि समय से अस्थाई अतिक्रमण हटाले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।