फ्रांस में इवेंट मैनेजर्स डे की गूंज,भारत बना गेस्ट ऑफ ऑनर
May 22nd, 2026 | Post by :- | 13 Views

जयपुर,() । इंटरनेशनल इवेंट मैनेजर्स डे को इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। फ्रांस के प्रसिद्ध टूर सिटी में आयोजित “फॉयरे डे टूर्स फेयर” में करीब 20 वर्षों बाद भारत को “गेस्ट ऑफ ऑनर” चुना गया है। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति और इवेंट इंडस्ट्री के लिए गर्व का विषय बन गया है। इवेंट मैनेजर्स डे के ग्लोबल कन्वीनर अरशद हुसैन ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मेले में इवेंट मैनेजर्स डे के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर रईस भारती अपने प्रसिद्ध धोद बैंड के साथ राजस्थानी लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और भारतीय कला की शानदार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इस फेयर में लगभग 4 लाख लोग पूरी दुनिया से पार्टिसिपेट कर रहे हैं, जहां भारत की सांस्कृतिक झलक विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय इवेंट इंडस्ट्री और कलाकारों की वैश्विक पहचान को मजबूत करने का भी अवसर है। राजस्थान की लोक धुनों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का संदेश दुनिया तक पहुंच रहा है। उन्होंने भारत सहित दुनिया भर के इवेंट मैनेजर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इवेंट इंडस्ट्री लोगों को जोड़ने, नई रचनात्मकता को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। इवेंट्स केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ाने का सशक्त जरिया भी हैं। गौरतलब है कि हर वर्ष 31 मई को इंटरनेशनल इवेंट मैनेजर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम “ग्लोबल पीस थ्रू इवेंट” रखी गई है। यह दिन उन सभी इवेंट प्रोफेशनल्स को समर्पित है जो अपनी मेहनत, कला और नवाचार से लोगों के जीवन में उत्साह, खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।