पुलिस थाना जवाहर सर्किल,जयपुर पूर्व द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये लैपटॉप चोर किया गिरफ्तार
May 11th, 2026 | Post by :- | 22 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती रंजीता शर्मा (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि इलाका थाना जवाहर सर्किल, जयपुर पूर्व में लगातार हो रही लैपटॉप /कीमती सामान चोरी की वारदातों की रोकथाम हेतु श्री आलोक कुमार सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में श्री विनोद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर पूर्व के निकट सुपरविजन में श्री महेश चन्द्र पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर सर्किल, जयपुर पूर्व के नेतृत्व में थाना जवाहर सर्किल के मुलाजमानों की एक संयुक्त टीम गठित की गई। दिनांक 02.05.2026 को परिवादीया अमीषा गर्ग निवासी रावला, जिला श्री गगंगानगर हाल सैक्टर-7 मालवीयनगर, जयपुर ने दर्ज कराया कि मैं दिनांक 02.05.2026 को सुबह 6.40 एएम पर विस्वनाथ मंदिर सैक्टर-7 मालवीयनगर जयपुर में दर्शन करने गई थी। मैंने मेरा लैपटॉप बैंच पर रखा और माथा टेकने गई। मैंने 5 मिनट बाद आकर देखा तो मेरा बैग सहित एप्पल कम्पनी का लैपटॉप चोरी हो गया। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा न. 212/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 में दर्ज कर तफतीश श्री विक्रमसिहं स.उ.नि. के जिम्मे की गई। गठित टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में लैपटॉप / कीमती सामान की हो रही चोरीयों की घटनाओं के स्थानों का चिन्हित कर उन स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई। घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गई। पूर्व के मुकदमों में चालानशुदा मुल्जिमो पर निगरानी रखकर उनकी गतिविधियों को मॉनिटर किया गया। मुखबीर खास मामुर किये गये। गठित टीम ने आसूचना संकलन व अपराधों पर अंकुश लगाने की मनोवृति पर काम करते हुये श्री लालसिहं कानि. न. 10086 पुलिस थाना मानसरोवर के सहयोग से मुल्जिम अभिषेक शर्मा को गिरफतार किया गया। मुल्जिम के कब्जे से चोरी हुय लैपटॉप को जब्त किया गया। मुल्जिम से गहनता से अनुसंधान किया गया तो मुल्जिम द्वारा जयपुर शहर के अन्य थाना इलाकों में लैपटॉप चोरी करने की वारदात करना कबूल किया है। जिससे लैपटॉप व अन्य कीमती चोरी की अन्य वारदातों की खुलने की सम्भावना है। मुल्जिम चोरी करने का आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ पूर्व में प्रकरण दर्ज होना पाये गये है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।