जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मंगलवार को डेनमार्क के राजदूत एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने भाजपा मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजदूत का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार साफा एवं शॉल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक आपसी सहयोग,संवाद एवं वैश्विक संबंधों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


