*पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि बची, अभाविप के संघर्ष की बड़ी जीत: स्वस्तिक गौतम*
April 28th, 2026 | Post by :- | 5 Views

चंडीगढ़(मनोज शर्मा) पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि बचने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अभाविप के पहले दिन से चले आ रहे निरंतर संघर्ष और आंदोलनों का परिणाम है।

स्वस्तिक गौतम ने कहा कि यह उपलब्धि अभाविप के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण को समर्पित है। साथ ही उन्होंने शिक्षक संघ द्वारा न्यायालय में लड़ी गई मजबूत और प्रभावी कानूनी लड़ाई की भी सराहना की।

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल जमीन बचाने का मामला नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों और शोध के भविष्य की रक्षा का प्रतीक है। गौतम ने विश्वास जताया कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अभाविप हमेशा की तरह छात्र हितों की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा था, खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।