जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त जयपुर आयुक्तालय श्री सचिन मितल आई.पी.एस. ने वताया कि दिनांक 19.04.2026 को रात्री में लगभग 10-10.30 के आस-पास सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लगभग दस पन्द्रह मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति हाथों में डंडे, तलवार इत्यादि लहराते हुये एवं जोर से शोरगुल करते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली बाईपास पर चुंगी सर्किल जयपुर से ईदगाह की तरफ आते हुये दिखाई दे रहे है, जो स्वयं एवं अन्य राहगीरों की जान को जोखिम में डालते हुये खतरनाक स्टंट कर रहे है। घटना की गंभीरता को मध्य नजर रखते हुये पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आई.पी.एस. को स्टंटवाजों की पहचान कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिस पर पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर के निर्देशानुसार श्री नीरज पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एवं श्री आदित्य पूनियां सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री धर्म सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की एक टीम का गठन किया गया।दिनांक 19.04.2026 को रात्री मे लगभग 10-10.30 के आस-पास सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लगभग दस पन्द्रह मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति हाथों में डंडे, तलवार इत्यादि लहराते हुये एवं जोर से शोरगुल करते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली बाईपास पर चुंगी सर्किल जयपुर से ईदगाह की तरफ आते हुये दिखाई दे रहे है, जो स्वयं एवं अन्य राहगीरों की जान को जोखिम में डालते हुये खतरनाक स्टंट कर रहे है, के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम में श्री गिरिराज उ.नि.. श्री बलवीर सिंह कुमावत स.उ.नि., श्री प्रदीप सिंह हैड कानि 1229, श्री विक्रम कानि. 9779, श्री विनोद कानि. 7676, श्री नरेश कानि. 9963, श्री राजीव कानि. 11403, श्री रामजीलाल कानि. 2505 ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं थाना क्षेत्र में लगे 25-30 सीसीटीवी कैमरो को देखकर तथा पारम्परिक मुखबीर तंत्र के आधार पर स्टंटबाजों की पहचान कर स्टंटबाजों को दस्तीयाब कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार दुपहिया वाहनों को नियमानुसार जप्त कर 12 स्टंटबाजों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया तथा हाथ में तलवार लेकर लहराने वाले स्टंटबाज साहिल के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया दौराने पुछताछ ज्ञात हुआ कि उक्त लोग आंधी दरगाह में मेला देखने गये थे जो मेला देखकर वापस आ झुण्ड के रुप मे आ रहे थे एवं अन्य स्टंटबाजों की तलाश जारी है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


