गरियाबंद कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने छुरा के तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक को दिया कारण बताओं नोटिस उच्च अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने के दावे पर जांच तेज तीन दिवस में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर होगी कड़ी कार्रवाई
April 18th, 2026 | Post by :- | 3 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे ने तहसीलदार छुरा और राजस्व निरीक्षक तहसील छुरा को कारण बताओं नोटिस दिए है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और ऑडियो क्लिप के माध्यम से छुरा तहसील के पटवारी खेमचंद साहू पर आवेदक से शासकीय कार्य के लिए रिश्वत मांगने तथा पैसे बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं वायरल सामग्री में पटवारी द्वारा तहसीलदार छुरा और राजस्व निरीक्षक तहसील छुरा का भी उल्लेख किए जाने की बात कही गई है अपर कलेक्टर श्री डाहिरे ने कहा कि पटवारी खेमचंद साहू का यह कथित आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 (सामान्य) के प्रावधानों, विशेषकर सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के विपरीत है उन्होंने नोटिस में पुछा है कि क्यों न उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्हें तीन दिवस के भीतर प्रमाण सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।