**वर्तमान गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री मद विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहिब ने वैशाख मास की संक्रांति का नाम अपने मुखारविंद से सुनाया
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
**विजय इंद्रदिन्न संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बताया के अप्रैल माह की संक्रांति महोत्सव का नाम पुणे नगर में गुरुदेव के श्रीमुख से सुनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभासकर जैनाचार्य श्री मद विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहिब ने अपने मुखारविंद से संक्रांति का नाम सुनाया जिस में उपस्थित सभी गुरुभक्तो ने संक्रांति नाम सुनने के उपरांत गुरुवल्लभ के नाम के जयकारे लगाते हुए गुरुदेव के समक्ष अपनी गुरुभक्ति का परिचय दिया। भक्तों की भक्ति को देख कर गुरुदेव भी बहुत उत्साहित हुए एवं उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 10 मार्च 2027 को अंबाला में बन रहे गुरुदेव के समाधि मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न करवाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं तो इस पर सभा में उपस्थित सभी पंजाबी भक्तों का उत्साह दर्शनीय था। सभी भक्तों ने खुशी में नाच कर एवं भक्ति गीतों द्वारा गुरुदेव का अभिवादन किया*
*इस शुभ वेला पर पुणे श्री संघ द्वारा उतरी भारत के पधारे सभी संघों का स्वागत अनुमोदना स्वरूप किया गया **
*इस अवसर पर विजय इंद्रदिन्न संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन, एस एस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन पप्पू जैन,मैनेजर सुभाष जैन, एसएएन जैन सभा जंडियाला के उप प्रधान राजेश जैन,हरजीवन जैन गोराया,रक्षित जैन लोहे वाले पट्टी, आदिश जैन लाल संज ज्वैलर्स वाले,जालंधर श्री संघ से समाज सेवक श्रीपाल जैन,एवं अन्य संघों से सैकड़ों भक्तों ने संक्रांति का लाभ लिया।**