छत्तीसगढ़

जिले में भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर निस्तारी के लिए जल आपूर्ति जारी सिकासार जलाशय से राजिम सहित विभिन्न क्षेत्रों को नहरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा 15 अप्रैल से जल प्रवाह बंद होगा, विभाग ने जल संरक्षण की अपील की

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों को निस्तारी के लिए 27 फरवरी 2026 से जल संसाधन विभाग द्वारा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है राजिम के संगम को सिकासार जलाशय से पैरी नदी के माध्यम से भरा गया है। फिंगेश्वर नगर पंचायत को सरगी नाला एनीकट द्वारा पानी उपलब्ध कराया गया है फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर द्वारा पांडुका अनुभाग द्वारा 15 तालाबों को भरा गया है। फिंगेश्वर उप संभाग के 14 तालाब भरे गए है 8 अप्रैल 2026 से फिंगेश्वर वितरक शाखा का जल प्रवाह बंद कर पैरी दायी तट नहर के माध्यम से राजिम, सुरसाबांधा, श्याम नगर को निस्तारी हेतु पानी दिया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के.बर्मन के मार्गदर्शन में पांडुका, फिंगेश्वर, राजिम के अनुविभागीय अधिकारियों के साथ उनकी मैदानी टीम आवश्यकता व मांग अनुसार निस्तारी हेतु ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करा रही हैं सिकासार जलाशय में पानी की उपलब्धता को देखते हुए जल प्रदाय 15 अप्रैल 2026 को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जायेगा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे पानी का सही उपयोग करें, व्यर्थ बर्बाद ना करें, नहरों में बेवजह अवरोध उत्पन्न न करें, किसी प्रकार की समस्या के लिए विभागीय कर्मचारी से संपर्क करें

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *