छत्तीसगढ़

कर्मयोगी भारत के अंतर्गत राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह (साधना सप्ताह 2026) के लिए जिले में तैयारी तेज कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _08 अप्रैल 2026/ जिले में कर्मयोगी भारत के अंतर्गत राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह (साधना सप्ताह 2026) के अंतर्गत कलेक्टर श्री बीएस उइके की अध्यक्षता में अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कर्मयोगी के तहत साधना सप्ताह को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिए अपने-अपने स्तर पर सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक यह विशेष अधिगम अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समन्वित, समयबद्ध तथा केन्द्रित अधिगम विकसित करना है, ताकि प्रशासनिक कार्यक्षमता में और अधिक सुधार हो सके। इस दौरान एनआईसी के उपनिदेशक श्री नेहरू निराला ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी अधिकारी-कर्मचारी को प्रत्येक बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और उनके समस्याओं का समाधान भी बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी अधिकारी-कर्मचारी के लिए आवश्यक है कलेक्टर ने कहा कि अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित अवधि में आईजीओटी कर्मयोगी पर कम से कम 4 घंटे का अधिगम पूर्ण कर उसका प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। साथ ही प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से कम से कम एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पाठ्यक्रम का अध्ययन अनिवार्य रूप से करना होगा उन्होंने अपने-अपने विभागीय स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं प्रेरणात्मक गतिविधियाँ आयोजित करें। इस दौरान आयोजित सेमिनार, प्रशिक्षण तथा अन्य गतिविधियों के वीडियो क्लिप को अनिवार्य रूप से आईजीओटी पोर्टल पर अपलोड करें। तकनीकी सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित शाखाओं को पोर्टल पर उपलब्ध तकनीकी सपोर्ट टीम से संपर्क कर आवश्यक जानकारी लें। इसी प्रकार, आईजीओटी प्लेटफॉर्म के डैशबोर्ड के माध्यम से अधिगम की प्रगति की नियमित निगरानी संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों कहा कि वे इस अधिगम सप्ताह में सक्रिय भागीदारी कर अपने कौशल एवं दक्षता में वृद्धि कर बेहतर प्रशासनिक सेवा प्रदान करने की दिशा में योगदान दें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री दीनबंधु ध्रुव, पंचायत विभाग के उप संचालक श्रीमती पद्मनी हरदेव, अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *