कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं जनदर्शन में आज मिले 36 आवेदन नागरिकों ने पीएम आवास मुआवजा राशि आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कलेक्टर को सौंपा आवेदन
April 8th, 2026 | Post by :- | 38 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 36 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए जनदर्शन में ग्राम घटकर्रा के संतोष दास ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए कलेक्टर श्री उइके को आवेदन सौंपा इसी प्रकार ग्राम कुकदा की नर्मदा बाई ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम छुईहा की एवन बाई ध्रुव ने पीएम आवास दिलाने के लिए, ग्राम कोपरा के वासुदेव साहू ने ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम तरीघाट की कांति बाई ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने, ग्राम पंचायत छुईहा के ओमकुमार पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त राशि दिलाने के लिए, ग्राम सहसपुर की सीताबाई साहू ने पीएम आवास योजना स्वीकृत कराने, ग्राम खुटेरी के आनंद राम सेन ने पीएम आवास की दूसरी किस्त की राशि दिलाने के लिए, ग्राम कुकदा के दुलार ध्रुव ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौंपा इस पर कलेक्टर श्री उइके ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।