अमलीपदर तहसील क्षेत्र कांदाडोंगर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष नवीन मांझी  ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें वर्षगांठ पर ध्वजा रोहण किया
April 8th, 2026 | Post by :- | 39 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र कांदाडोंगर में स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नवीन मांझी ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें वर्षगांठ पर ध्वजा रोहण किया तथा राष्ट्रगान किया मण्डल अध्यक्ष नवीन मांझी ने कविता के माध्यम से कहा शून्य से किया था आरंभ अब आकाश छू रहे हैं त्याग की उन समिधाओं से हम राष्ट्र को पूज रहे हैं अटल की वो वाणी गूँजी जब संघर्ष का दौर था पुलकित हुआ था देश सारा जब सत्य का पुरजोर था आडवाणी के संकल्पों ने नव चेतना जगाई थी दीनदयाल की निष्ठा ने अंत्योदय की राह दिखाई थी मिटा अंधेरा हुआ सवेरा सूरज अब मुस्काता है विश्व पटल पर भारत अपनी अमित छाप अब छोड़ता है कार्यकर्ता के पसीने से यह उपवन महक उठा राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि हर मन अब कह उठा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश साहू ने किया जिसमें खुदेश्वर यादव सुकदेव सोरी संतोष यादव हरीश मांझी नकुल भाठी खोयेन्द्र भाठी हेमो बाई नागेश चंपालाल ध्रुव रूपाधर ध्रुवा अभिराम ध्रुव भुवन मांझी मिलाप सिंह सोरी भजन मरकाम अमरलाल यादव पीताम्बर बेमाल तिरन यादव उपेंद्र रघु मांझी तिरेश प्रधान डिगम दिवान व ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।