आबकारी आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक,कार्य का समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
April 7th, 2026 | Post by :- | 10 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप विभागीय कार्यों का समयबद्ध सीमा में समन्वय से निस्तारण किया जाना चाहिए। राजकीय दायित्व के निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। विभागीय लक्ष्य व कार्य अनुशासन सहित टीम भावना से पूर्ण किए जाने चाहिए। श्री मेहता सोमवार को आबकारी मुख्यालय उदयपुर के सभागार में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रेवेन्यू में आबकारी विभाग का अहम स्थान है अतः वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सहित समस्त आवश्यक कार्यों को समयावधि में पूर्ण किया जाना चाहिए। बैठक में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपना परिचय देते हुए प्रदत्त दायित्व एवं कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर बंदोबस्त, आईटी, अभियोग, ईपीएफ, सामान्य प्रशासन, संस्थापन, लीगल, होलोग्राम, कन्ट्रोल रूम, आरटीआई, लेब, लेखा, एपीएआर, पॉलिसी सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों ने संबंधित कार्य के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकताओं से अवगत कराया।
आबकारी आयुक्त मेहता ने समस्त अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित किए जिससे राजकीय कार्यों के निस्तारण में समयबद्धता बनी रहे। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, वित्तीय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारीगण व कार्मिक मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।