छत्तीसगढ़

गरियाबंद कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित मण्डी सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश लंबित प्रकरणों को जल्द निराकरण करें _ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को अपने कर्तव्यों के पालन सही तरीके से करने की हिदायत दी गई इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में बिना बताएं अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने तथा निराकरण उपरांत उन्हें टीएल से विलोपित करने के निर्देश दिए उन्होंने ईएचआरएम गवर्नमेंट एप पर नियमित लॉग इन, स्पैरो पोर्टल में सभी आवश्यक प्रविष्टियों को समय पर अपलोड करने के साथ ही न्यायालय एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशो एवं आदेश का गंभीरता के साथ पालन करने को कहा श्री उइके ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लंबित भर्ती प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए राज्यपाल के गोदग्राम बिजली में विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए शिविर के दौरान की गई कार्यवाही की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष प्रतिवेदन-रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा उन्होंने जिले में अवैध प्लांटिंग और अवैध ईंट निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश सभी एसडीएम, एवं तहसीलदार को दिए बैठक में कलेक्टर ने तहसीलदारों को कृषकों के किसान किताब का शत् प्रतिशत डीएससी कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए जिले में छुटे हुए विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया कलेक्टर ने आकांक्षी ब्लॉक में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संसाधन विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और जिले में किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या न होने देने के निर्देश दिए गए इसके अलावा जिला परिवहन कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *