भक्ति में डूबा गरियाबंद हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब संकट मोचन मंदिर में भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सेवा और समर्पण का दिखा भाव आयोजन में जुटे युवा और समिति सदस्य
✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ शहर के बस स्टैंड स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा मंदिर समिति के सदस्य तड़के से ही तैयारियों में जुट गए थे जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई दोपहर होते-होते भंडारा प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया बस स्टैंड क्षेत्र में युवाओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ प्रसाद वितरण किया गया जिससे पूरे इलाके में सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला कार्यक्रम में नगर के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी शामिल हुए इस दौरान पार्षद शुभम निषाद, छगन यादव, निरंजन प्रधान, भूपेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में युवा और समिति सदस्य मौजूद रहे समिति सदस्य जय दासवानी ने कहा कि “हनुमान जन्मोत्सव हमारे लिए सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सेवा और एकता का प्रतीक है हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति के सभी सदस्य और युवा मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं आगे भी इसी तरह समाज के लिए ऐसे आयोजन करते रहेंगे इस आयोजन में कृष्णा वखारिया, मेहुल पवार, भावेश जांगड़े, धैर्य दासवानी, अमन यादव, प्रविष त्रिवेदी, सागर सिन्हा, भैय्यू साहू, जनार्दन ध्रुव, गिरिश रात्रे, लल्ला साहू, कुनाल रात्रे, राहुल गिरी, मोहित यादव, हेमंत निषाद, पायल कपूर, विवेक सिन्हा, शिवम सहित अन्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “हनुमान जी के जयकारों” से गूंजता रहा जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।





