जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय, राजापार्क में बहुउद्देशीय सभागार के लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने पुनर्निर्मित सभागार का फीता खोलकर लोकार्पण किया तथा पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान श्री शर्मा ने विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों तथा भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, विधायक श्री गोपाल शर्मा, श्री बालमुकुंदाचार्य सहित संस्थान के पदाधिकारी, अध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





