मन की बात में पीएम मोदी ने जगाधरी के प्रथम बराड द्वारा पर्यावरण प्रयासों कि, की सराहना: राजेश सपरा
■ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने किया प्रथम बराड को किया सम्मानित
Lokhit Express Yamunanagar, (तरुण शर्मा ) 30/03/26 : भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में जिला यमुनानगर के जगाधरी के वार्ड नंबर 6 निवासी 21 वर्षीय युवा प्रथम बराड़ की चर्चा की जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुंदर संदेश दिया था। आज उन्होने मंडल अध्यक्ष प्रियांक शर्मा , मंडल अध्यक्षशुभम राणा के साथ प्रथम बराड को मिलकर बधाई दी व फूलों का बुके भेंटकर सम्मानित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि प्रथम बराड ने अपने जिला यमुनानगर सहित पूरे हरियाणा का नाम आज पूरे विश्व में रोशन किया है ,प्रथम बराड बहुत ही होनहार युवा हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर समय-समय पर बहुत सुंदर संदेश दिया है ।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में लगातार ऐसे व्यक्तियों का जिक्र करते रहते हैं जो भारत देश को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं । प्रथम बराड के सराहनीय कार्य से उन्हें भी अपना जिला यमुनानगर का निवासी होने पर गर्व महसूस हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है ,हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए और प्रथम बराड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सभी को सराहना करनी चाहिए।





