Uncategorized

डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 5 अप्रैल को

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। डॉ भीमराव अम्बेडकर नवयुवक संघ गजसिंहपुर के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के कोषाध्यक्ष सुखराज कालवा ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की है शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश दिया है कोषाध्यक्ष सुखराज कालवा ने बताया कि बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो’ के संदेश को धरातल पर उतारने और विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से घोषणा की कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सामान अवसर देने के लिए इस प्रतियोगिता में पंजीकरण का कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है। यह पूरी तरह नि:शुल्क है ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में गजसिंहपुर ब्लॉक की परीक्षा विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। प्रतियोगिता में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसे तीन वर्गों-कक्षा 5 से 8, कक्षा 9 से 12 और कॉलेज स्तर में बांटा गया है। परीक्षा में भारतीय संविधान, महापुरुषों के जीवन, सामान्य विज्ञान व समसामयिक विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं सभी प्रतिभागियों को डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की जीवनी प्रदान की जाएगी कालवा ने बताया कि 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुख्य अम्बेडकर जयंती समारोह में प्रत्येक प्रतिभागी को बाबा साहेब की जीवनी की पुस्तक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम, कक्षा और विधालय का विवरण व्हाट्सएप नंबर 91458-16166 पर भेजकर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कोषाध्यक्ष सुखराज कालवा से उनके मोबाइल नंबर 98289-65743 पर संपर्क किया जा सकता है। ​इस कार्यक्रम को लेकर संघ के अध्यक्ष डॉ.मेघराज आसीवाल, उपाध्यक्ष राकेश मेव, महासचिव नरोत्तम दायमा, सचिव संजीव थिंद और वरिष्ठ सदस्य जगदीश राय नायक सहित पूरी कार्यकारिणी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *