छत्तीसगढ़

अमलीपदर क्षेत्र में भाजपा को मिली मजबूती अमलीपदर सरपंच हेमोबाई ने थामा कमल का हाथ

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

अमलीपदर _भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल कांदाडोंगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अमलीपदर की सरपंच हेमोबाई नागेश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर किया अमलीपदर सरपंच के भाजपा प्रवेश से संगठन को बड़ी मजबूती मिलने के आसार है सरपंच के भाजपा प्रवेश के बाद अमलीपदर में भाजपा के चुनावी माहौल में मजबूती की संभावनाएं बढ़ी है अमलीपदर सरपंच हेमोबाई नागेश को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता पर्ची देकर एवं पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू,पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,जिला मंत्री श्रुति ध्रुवा,मण्डल अध्यक्ष नवीन मांझी ने सदस्यता दिलाई इस दौरान महामंत्री मुकेश साहू,दिनेश नागेश,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरविन्द तिवारी,आ.जा.से.सहकारी समिति प्राधिकृत अधिकारी भुवन मांझी,पूरीत राम ध्रुवा,पि.व.मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जीवन एस साहू, अमित बखारिया,रुपाधर ध्रुवा,मनबोध मांझी,खुदेश्वर यादव,नकुल भाठी,अविनाश भोसले,त्रिभुवन ताम्रकार,मिश्रीलाल यादव,चंपालाल ध्रुव,देवीसिंह नेताम,संतोष यादव,रुकमणी यादव,प्रेम पुजारी,उग्रसेन बघेल, अनुतोष अवस्थी,परस प्रधान,खोयेन्द्र यादव,आनंद यादव,शिवराज यादव,दीपक सागर मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *